भारत-पाकिस्तान के बीच राजनीतिक रिश्ते भले ही तल्ख हों, लेकिन धार्मिक आधार पर दोनों देशों के बीच रिश्ते सुधारने की कोशिश जारी है, लेकिन सीमापार सिख श्रद्धालुओं के धार्मिक सफर के दौरान पड़ने वाले रास्ते पर लगे पोस्टर्स ने भारत को चिंता में डाल दिया है.
गुरु नानक देव की 549वीं जयंती के अवसर पर गुरुद्वारा ननकाना साहिब की यात्रा करने के लिए 3,800 भारतीय सिखों को पाकिस्तान जाने के लिए पाक की ओर से वीजा जारी किया गया है. यह यात्रा इस साल 21 से 30 नवंबर के बीच होनी है.
इंडिया टुडे के पास ऐसे फोटो हैं जिसमें वहां के गुरुद्वारों में भारत के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले खालिस्तान समर्थकों के पोस्टर लगाए गए हैं. खासकर ननकाना साहिब के पास ऐसे पोस्टर लगाए गए हैं. हालांकि वहां पर गुरुद्वारा को भव्य तरीके से सजाया गया है.
1974 में दोनों देशों के बीच धार्मिक यात्रा के लिए एक-दूसरे के नागरिकों को आने-जाने की अनुमति देने पर सहमति बनी थी, जिसके बाद हर साल दोनों देशों के लोग धार्मिक यात्राओं पर आते हैं.
इस साल 144 पाकिस्तानी मुस्लिम श्रद्धालु पंजाब में शेख फारुकी सरहिंदी (मुजादिद अल्फ सानी) के तीर्थस्थल पर सालाना उर्स समारोह में हिस्सा लेने आए थे. सालाना उर्स इनके साथ नई दिल्ली में पाक के हाई कमिश्नर सोहेल महमूद भी शामिल हुए थे.
जबकि पाकिस्तान की ओर से सुरक्षा के नाम पर पिछले कुछ सालों से पाक के गुरुद्वारों में भारतीय अधिकारियों को जाने की अनुमति नहीं दी गई है. लेकिन इस संबंध में सूत्रों का कहना है कि भारतीय अधिकारियों के रोक की असल वजह इन गुरुद्वारों में भारत विरोध गतिविधियां रची जा रही हैं और वहां भारत के विरोध में पोस्टर लगाए गए हैं.
पाकिस्तान की कोशिश है कि भारत से आने वाले सिख श्रद्धालुओं को भारत के खिलाफ भड़काया जाए. खुफिया सूत्रों का कहना है कि इस मामले में पाकिस्तान जमकर समर्थन कर रहा है.
नई दिल्ली में पाक हाई कमिशन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि हाल के दिनों में बाबा गुरु नानक की जयंती पर आयोजित समारोह में सिख यात्रियों के हिस्सा लेने के लिए बड़ी संख्या में वीजा जारी किया गया है. दोनों देशों के बीच आपसी रजामंदी है और हमने 3 हजार से ज्यादा वीजा जारी किया.
भारत अपने देश में पाकिस्तानी श्रद्धालुओं को धार्मिक मकसद से आने की अनुमति देता है, जबकि पाकिस्तान इन धार्मिक यात्राओं को अपने पक्ष में इस्तेमाल करने की साजिश रच रहा है और ननकाना साहिब में भारतीय अधिकारियों के प्रवेश पर पाबंदी इस ओर इशारा करती है. क्या पाक सरकार इस बार भारतीय अधिकारियों को ननकाना साहिब में जाने की अनुमति देगी.
Thursday, November 22, 2018
Friday, November 2, 2018
रेप के आरोप पर एम जे अकबर का जवाब- जो हुआ था सहमति से हुआ
अमेरिका में जाकर बसीं भारतीय पत्रकार पल्लवी गोगोई की ओर से लगाए गए रेप के आरोपों पर बीजेपी सांसद एम जे अकबर ने सफाई दी है. अकबर ने कहा कि करीब 24 साल पहले हम दोनों सहमति के साथ रिलेशनशिप में थे और यह कई महीनों तक चला. उन्होंने कहा कि तब हमारे संबंधों पर काफी बातें हुईं यहां तक कि बाद में इसे लेकर मेरे घरेलू जीवन में भी कलह हुई. हालांकि बाद में रिलेशनशिप शायद खराब मोड़ पर खत्म हो गया.
एम जे अकबर ने कहा कि जो लोग मेरे साथ काम कर चुके हैं और मुझे जानते हैं वो इस बात की तस्दीक कर सकते हैं. वो लोग भी बता सकते हैं कि जब पल्लवी मेरे साथ काम करती थीं तब क्या उनपर किसी तरह का कोई दबाव था.
पूर्व विदेश राज्य मंत्री एम जे अकबर ने कहा कि वॉशिंगटन पोस्ट में पल्लवी गोगोई ने जो लेख लिखकर मेरे खिलाफ रेप और हिंसा के आरोप लगाए हैं वो सरासर गलत हैं. उन्होंने कहा कि ये घटना करीब 23 साल पुरानी है और मेरी ओर से इसका खंडन किया जा चुका है. अकबर ने कहा कि 29 अक्टूबर को वॉशिंगटन पोस्ट ने मेरे वकील को इस घटना से संबंधित सवाल भेजे थे. लेख को पढ़ने के बाद मेरे लिए सच्चाई और तथ्यों को सामने लाना जरूरी था.
पल्लवी ने लगाए ये आरोप
वॉशिंगटन पोस्ट में प्रकाशित पल्लवी गोगोई के बयान के मुताबिक जयपुर के एक होटल में अकबर खबर पर चर्चा के लिए पल्लवी के साथ थे. जहां होटल के कमरे में उन्होंने पल्लवी का रेप किया. दोनों के बीच काफी हाथपाई हुई लेकिन पल्लवी लिखती हैं, 'मैंने काफी संघर्ष किया, लेकिन वो शारीरिक तौर पर मुझसे ज्यादा ताकतवर थे. उन्होंने मेरे कपड़े फाड़ दिए और मेरा रेप किया.'
अमेरिका में रहने वाली पत्रकार पल्लवी गोगोई में एशियन एज में काम करने के दौरान अपने साथ रेप की घटना का जिक्र किया है, जब एम जे अकबर उनके बॉस हुआ करते थे. पल्लवी ने बताया कि पुलिस में शिकायत करने के बजाय मुझे ज्यादा जिल्लत महसूस हो रही थी. मैंने इस बारे में किसी को भी नहीं बताया, क्या कोई मेरी बात पर भरोसा करता? मैंने खुद को ही दोषी मान लिया, मैं होटल के कमरे में गई ही क्यों थी?
इससे पहले साल 1994 की एक अन्य घटना का जिक्र करते हुए पल्लवी ने कहा, 'मैं उनके ऑफिस गई थी और कमरे का दरवाजा बंद था. मैंने उन्हें ओ-पेड पेज दिखाया और बताया कि कैसे इसकी हेडलाइन्स और रोचक बनाई हैं. अकबर ने मेरी कोशिश की तारीफ की और तुरंत मुझे किस करने के लिए लपके. इसके बाद मेरे चेहरा शर्म से लाल हो गया, मैंने अपनी एक सहयोगी को इस पूरे घटना के बारे में बताया.'

Subscribe to:
Posts (Atom)