Tuesday, March 19, 2019

ED की हिज्बुल पर बड़ी कार्रवाई, 7 आतंकियों से जुड़ी 13 संपत्ति कुर्क

भारत में आतंकी फंडिंग के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के चलते प्रवर्तन निदेशालय ने आतंकी संगठन हिज्बुल मुजाहिदीन के 7 आतंकियों से जुड़ी 13 संपत्तियों को कुर्क कर लिया है. ये सारी संपत्ति जम्मू-कश्मीर में स्थित हैं. जिनमें मोहम्मद सफी शाह की संपत्ति भी शामिल है.

आतंकी संगठन हिज्बुल मुजाहिदीन पाकिस्तान की पनाह में पलने वाला सगंठन है. जिसका सरगना आतंकवादी सैयद सलाहुद्दीन है. वही इस आतंकी जमात की अगुवाई करता है. उसका मकसद भारत में अशांति पैदा करना है. वो भारत में आतंकी गतिविधियों को संचालित करता है.

इसी आतंकी साजिश को पूरा करने के लिए हवाला, ह्यूमन कैरियर और बैंकिंग चैनलों के माध्यम से पैसा भेजा जाता था. प्रवर्तन निदेशालय ने आतंकी संगठन हिज्बुल मुजाहिदीन के 7 आतंकियों से जुड़ी जो 13 संपत्तियां कुर्क की हैं, उस संपत्ति की कीमत 1.22 करोड़ रुपये है.

सफी शाह उर्फ डॉक्टर ही इस आतंकी फंडिंग का मास्टरमाइंड था. जो पैसा आतंकियों को पहुंचाने में मदद करता था. उसकी खुद की संपत्ति भी इस फंडिंग की वजह से बढ़ती जा रही थी.

गौरतलब है कि हाल ही में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुग्राम में लश्कर प्रमुख हाफिज सईद से जुड़ा एक विला जब्त कर लिया था. जिसकी कीमत 1.03 करोड़ रुपये है. यह विला श्रीनगर के कारोबारी जहूर अहमद शाह वटाली का था. जिसे हाफिज सईद ने फंड दिया था.

कर्नाटक के धारवाड़ में एक निर्माणाधीन इमारत गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है और 6 घायल हैं. इमारत के मलबे में 40 लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है. पुलिस के मुताबिक धारवाड़ के कुमारेश्वर नगर में यह हादसा हुआ है. हादसे पर राज्य के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने चीफ सेक्रेटरी को तुरंत मौके पर राहत और बचाव कार्य मुहैया कराने के निर्दश दिए हैं.

कुमारस्वामी ने ट्वीट कर बताया कि धारवाड़ में इमारत गिरने के हादसे के बारे में जानकर दुख हुआ. उन्होंने बताया कि मौके पर चल रहे बचाव कार्य का जायजा लेने का काम चीफ सेक्रेटरी को सौंपा गया है. साथ ही अतरिक्त बचाव दल को विशेष विमान से मौकास्थल पर भेजा जा रहा है.

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आज से उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव 2019 के लिए प्रचार अभियान शुरू कर रही हैं. अपने प्रचार का आगाज प्रियंका ने प्रयागराज से किया है. यहां से गंगा में बोट यात्रा करते हुए वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी जाएंगी. प्रियंका की यह बोट यात्रा करीब 140 किलोमीटर की है. अपनी इस यात्रा के जरिए प्रियंका गांधी पीएम मोदी को भी सीधे तौर पर जवाब देंगी. साथ ही इस यात्रा के दौरान वह मंदिर दर्शन भी करेंगी.

प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि लोग देशभक्ति की बात करते हैं, इससे बड़ी देशभक्ति कुछ नहीं हो सकती कि आप जागरूक बनें. प्रियंका गांधी ने कहा कि फिजूल का मुद्दा नहीं उठना चाहिए. सिर्फ देश और विकास की बात होनी चाहिए.

Tuesday, March 12, 2019

学生负担重、就业难?你关心的问题,部长们都作了解答

  中新网客户端3月12日电 今年就业形势如何?如何解决“学校减负社会增负、老师减负家长增负”?个税改革进展如何?在3月12日开启的2019年全国两会第四场“部长通道”上,13名包括“两高”负责人在内的各部委负责人亮相,对这些热点话题作出回应和承诺。

  今年就业形势是否严峻?

  人力资源和社会保障部部长张纪南表示,今年就业形势总体稳定,但有一些情况也要引起重视:一是就业总量压力不减,二是就业的结构性矛盾凸显,招工难和就业难并存

  他表示,今年要重点做好大学毕业生、农民工、退役军人和就业困难人员等群体就业创业工作,精准施策、精准发力。同时,还要加大减轻企业负担的力度,降低社保费率,对不裁员、少裁员的参保企业,加大失业保险费返还的力度和幅度。此外,还将大规模开展职业技能培训,提升人力资源的质量和水平。

  个税改革进展如何?

  国家税务总局局长王军用两组数据予以说明。他首先表示,去年10月到今年1月,4个月全国共减税近2000亿元。改革前的个税收入去年1-9月份同比增长20%。改革后的个税收入4个月同比减少14.2%,说明这次改革减税力度大。

  其次,他表示,这次个人所得税的一、二步改革,使所有工薪阶层纳税人不同程度地减了税,也就是说,工薪阶层的减税面是百分之百。其中,有8000万人减了百分之百的税,也就是说他们不用再缴个税了,还有6500万人的减税幅度在70%以上,反映出个税改革减税面广。

  房地产行业的监管有所调整?

  针对有记者问及“今年政府工作报告中没有再强调‘房子是用来住的,不是用来炒的’,这是否意味着房地产行业的监管有所调整”的相关问题,住房和城乡建设部部长王蒙徽表示,今年,住建部仍将稳妥实施房地产市场平稳健康发展长效机制的工作方案。

  他用“五个坚持”表达了对房地产行业监管的决心——坚持房子是用来住的,不是用来炒的;坚持完善住房市场体系和保障体系;坚持落实城市主体责任,把稳地价、稳房价、稳预期的责任落到实处;坚持调结构、转方式,重点解决新市民的住房问题;保持政策的连续性和稳定性,防止大起大落。

  “学校减负社会增负、老师减负家长增负”问题怎么解决?

  就减轻学生过重课业负担,国务院办公厅近期发布了号称史上最严“减负令”。教育部部长陈宝生介绍,课业负担过重是“多因一果”的综合征,要多方面发力,综合整治。

  他进一步指出,政府要从根本上解决负担过重的问题,推进城乡义务教育均衡发展,为减负奠定基础。

  学校要严控课程门类和总课时;严控课程容量和难度;严控非零起点教学,杜绝“张飞画扇子,愁死齐白石”。

  家长要有科学的教育理念,对孩子要有合理的预期。社会不要传播似是而非的那些所谓的教育理念,给一些不良机构做代言人,给一些号称懂得教育的“大忽悠”助力。

  “负担重如山,孩子不能健康成长,我们的学生会不高兴的,学生不高兴就是宝宝不高兴,宝宝不高兴,问题很严重”。陈宝生强调。

  检察机关对未成年罪错行为保护力度过大、惩戒力度不足?

  最高人民检察院副检察长童建明表示,希望外界“理性看待”。他说,罪错未成年人是社会的危害者,也是不良环境的受害者。所以,对未成年人的司法保护,中国秉持的是“教育为主、惩罚为辅”原则,贯彻教育、感化、挽救的方针,也就是说,对罪错未成年人要实行教育、感化、挽救方针,对他们“严管又厚爱,宽容不纵容”。

  他介绍,最高检去年成立了专门开展未成年人检察工作的第九检察厅。未来将利用新设的部门,充分发挥这个部门的职能作用,加强对未成年人司法规律的探索,推动建立罪错未成年人分级处遇、临界预防等制度,同时要动员社会各个方面的力量,形成保护未成年人的合力。(完)

Wednesday, March 6, 2019

ब्रह्मास्त्र: 42 सेकेंड के वीडियो में अमिताभ बच्चन, रणबीर सिंह ने खोल दिए ये 4 राज

अम‍िताभ बच्चन, रणबीर कपूर, आल‍िया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र का पहला "टीजर" बुधवार को र‍िलीज कर दिया गया है. इसके पहले महाश‍िवरात्र‍ि के मौके पर प्रयागराज जाकर फिल्म की स्टार कास्ट ने कुंभ में खास तरीके से फिल्म का लोगो जारी किया था. यह फिल्म डायरेक्टर अयान मुखर्जी का ड्रीम प्रोजेक्ट है, ज‍िसकी तैयारी जोर-शोर से हो रही है.

अब तक फिल्म में काम करने वाली स्टार कास्ट के अलावा किसी दूसरे तरह की जानकारी को ऑफ‍िश‍ियल नहीं किया गया था. लेकि‍न टीजर आने के बाद फिल्म की कई परतें खुलने लगी हैं. आइए जानते हैं फिल्म की कहानी कब की है और मुख्य भूमिका निभा रहे रणबीर के किरदार का क्या नाम है...

#1. फिल्म की कहानी:

रणबीर कपूर, आल‍िया भट्ट स्टारर फिल्म एक सुपरनैचुरल कहानी है. इसका कनेक्शन पौराणिक कहानी से जुड़ता दिख रहा है. टीजर में रणबीर कपूर की आवाज सबसे पहले सुनाई देती है. ज‍िसमें सवाल सुनाई देता है कि ऐसा कोई अस्त्र है जो टुकड़ों में है, लेकिन उसको जोड़ दो तो गोल है और उस पर एक न‍िशान भी है. इसके बाद अमिताभ बच्चन की आवाज में जवाब मिलता है, हमारा गुरूर, हमारे इतिहास की शान, ज‍िसमें पूरे ब्रह्मांड की शक्त‍ि भरी हुई है. सारे अस्त्रों का देवता ब्रह्मास्त्र.

#2. तीन पार्ट में आएगी फिल्म

ब्रह्मास्त्र के बारे में ये चर्चा पहले से है कि यह कई पार्ट में र‍िलीज होगी. कुछ रिपोर्ट्स में इसके दो पार्ट बताए जा रहे थे. लेकिन फिल्म के लोगो र‍िलीज के साथ ये ल‍िखा गया है कि दिसंबर में तीन पार्ट में से पहला पार्ट आ रहा है. इसी के साथ ये साफ हो गया है कि फिल्म तीन पार्ट में बनाई गई है.

#3. फिल्म र‍िलीज डेट

42 सेकेंड के टीजर में जबरदस्त सस्पेंस बरकरार रखा गया है. फिल्म के ऐसे राज को खोलने के लिए खास मौका चुना गया है क्र‍िसमस 2019. इस तरह यह फिल्म 25 द‍िसंबर को र‍िलीज होगा, अगर तारीख यही रहती है तो फिल्म र‍िलीज का द‍िन शुक्रवार नहीं बुधवार होगा.

#4. फिल्म के किरदार

फिल्म में अम‍िताभ बच्चन, रणबीर कपूर, आल‍िया भट्ट हैं. लेकिन टीजर के अंत में अम‍िताभ बच्चन, रणबीर के सवालों का जवाब देते हुए उनके नाम का खुलासा कर देते हैं. रणबीर के किरदार का नाम है- श‍िव. र‍िपोर्ट के मुताबिक आल‍िया भट्ट के किरदार का नाम ईशा है. फिल्म एक्टर नागार्जुन और मौनी राय का अहम रोल है. धर्मा प्रोडक्शन तले बना रही इस फिल्म की अधिकतर शूटिंग बुल्गारिया में हुई है.