Tuesday, February 26, 2019

भारत का हमलाः बालाकोट के लोग बोले- 'लगा जैसे जलजला आ गया हो'

भारतीय वायुसेना ने पुलवामा आतंकी हमले का करारा जवाब देते हुए पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के ठिकानों को निशाना बनाया है. वायु सेना के मिराज-2000 विमानों की ओर से की गई इस कार्रवाई में आतंकी कैंपों को भारी नुकसान हुआ है, मंगलवार सुबह करीब 3 बजे भारत की ओर से इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया.

खैबर पख्तूनख्वा के बालाकोट में भारत की इस एयर स्ट्राइक के बाद दशहत का माहौल है. बीबीसी से बातचीत में स्थानीय निवासी मोहम्मद आदिल ने बताया कि 3 बजे का वक्त था, बहुत तेज आवाज आई, ऐसा लगा जैसे जलजला आ गया. बाद में पता चला कि वहां धमाका हुआ है, इसमें कई घर तबाह हो गए हैं. पांच से दस मिनट तक जहाजों की आवाज आई फिर वह बंद हो गई.

बालाकोट स्थित लाहौर होटल के मालिक ने इंडिया टुडे को फोन पर बताया कि यहां सुबह तड़के बमबारी हुई थी. उनके मुताबिक 4-5 बम गिराए गए और तीन बजे का वक्त था. होटल मालिक ने बताया कि वो सो रहे थे और हमले वाली जगह उनके होटल से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित है.

आतंकी ठिकानों पर निशाना

भारत सरकार की ओर से कहा गया है कि इस कार्रवाई में किसी नागरिक या सेना को निशाना नहीं बनाया गया है बल्कि एयर फोर्स का टारगेट जैश के ठिकाने थे. विदेश मंत्रालय की ओर से विदेश सचिव विजय गोखले ने बताया कि 14 फरवरी को पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने पुलवामा में आतंकी हमला किया था, जिसमें हमारे 40 जवान शहीद हुए थे.

गोखले ने बताया कि इससे पहले पठानकोट में भी जैश की तरफ से आतंकी हमला किया गया था. पाकिस्तान हमेशा इन संगठनों की अपने देश में मौजूदगी से इनकार करता आया है. पाकिस्तान को कई बार सबूत भी दिए गए लेकिन उसने आतंकी संगठन के खिलाफ आजतक कोई कार्रवाई की.

विदेश मंत्रालय के मुताबिक जैश भारत के कई हिस्सों में आतंकी वारदातों को अंजाम देने की फिराक में था और इसके लिए फिदायीन आतंकियों को ट्रेनिंग दी जा रही थी. इस खतरे से निपटने के लिए भारत के लिए एक स्ट्राइक करना बेहद जरूरी हो गया था. हमने खुफिया जानकारी के आधार पर आज सुबह बालाकोट में एयर स्ट्राइक की है जिसमें जैश के कमांडर समेत कई आतंकियों को ढेर किया गया है.

वाजपेयी शासनकाल में भारत से छुटने के बाद ही उसने भारतीय संसद पर हमले साजिश रची थी. वो यहीं नहीं ठहरा, माना जाता है कि 2008 में मुंबई में हुए आतंकी हमले में भी उसकी अहम भूमिका थी. 2016 के पठानकोट आतंकी हमले में भी उसकी भूमिका संदिग्ध मानी जाती है. भारतीय सेना और सुरक्षा एजेंसियों ने अजहर और उसके भाई को इस वारदात के लिए दोषी माना था. इसके बाद भारत ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उसकी करतूतों को बेनकाब किया, उसके बाद इंटरपोल ने उसके खिलाफ दूसरी बार रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया.

भारत की कोशिश रही है कि अजहर को अंतरराष्ट्रीय आतंकी घोषित किया जाए, जिस पर अमेरिका सहमति जताता है. लेकिन इस मामले में चीन हमेशा वीटो लगा देता है. उसके संगठन जैश-ए-मोहम्मद को भारत समेत अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड जैसे कई देश आतंकी ग्रुप घोषित कर रखा है. जबकि पाकिस्तान में एक तरह से उसे हीरो का दर्जा मिला हुआ है.

भारत के सबूत देने के बाद भी पाकिस्तान उसके खिलाफ कोई एक्शन नहीं लेता. मुंबई आतंकी हमले के बाद भी पाक ने उसे गिरफ्तार करने से मना कर दिया. उसने यहां तक कहा कि उसे नहीं पता कि अजहर कहां रहता है, जबकि मीडिया रिपोर्ट में बताया गया कि पाक के भावलपुर में रहता है. साथ ही वह पाक की कुख्यात आईएसआई का दुलारा बना हुआ है.

Tuesday, February 19, 2019

Unerwarteter Ärger mit dem Eigenheim

Krach um 600 000 Franken Anschlussgebühren nach BaZ-Recherchen beigelegt – Therwil will Reglement revidieren

Therwil. Es geht um viel Geld, ungenaue Verträge, Reglemente, die willkürlich wirken und am Rande auch um die umstrittene Scientology-Kirche.

Zunächst begann alles in Minne. Die Firma Swiss Immo Trust baute von 2013 bis 2014 an guter Lage in Therwil die schmucke Überbauung Untere Mühle mit 26 Eigentumswohnungen. Doch die Freude an den Eigentumswohnungen verging den Bewohnern in den letzten sechs Monaten – nicht aufgrund der Wohnungen an sich, sondern weil plötzlich Forderungen von insgesamt 600 000 Franken im Raum stehen, mit denen die Stockwerkeigentümer nicht gerechnet haben und die für einige von ihnen kaum aufzubringen sind.

Hickhack um Zahlung
Bei dem Betrag handelt es sich um die Anschlussgebühren an die Kanalisation und Wasserversorgung der Gemeinde Therwil. Für die Stockwerkeigentümer ist klar: Diese Gebühren muss der ehemalige Bauherr Swiss Immo Trust bezahlen, denn die Eigentumswohnungen wurden im Zustand «schlüsselfertig» oder «wie besichtigt» verkauft, was auch ein funktionsfähiges Kanalisationssystem mit einschliesse. Eine Einschätzung, die auf Anfrage der BaZ auch der Advokat und Vizepräsident des Hauseigentümerverbandes Baselland, Alexander Heinzelmann, teilt: «Falls nichts Gegenteiliges im Vertrag oder in zusätzlichen, integrierten Vereinbarungen steht, dürfen die Käufer davon ausgehen, dass die Anschlussgebüren im Kaufpreis inbegriffen sind.»

Die Swiss Immo Trust machte jedoch monatelang keine konkreten Anstalten, die Rechnung der Gemeinde zu übernehmen. Glaubt man Simon von Fürstenhaus*, einem der Eigentümer, macht die Firma im Gegenteil Druck: «Zunächst sagten sie uns, dass sie nicht zahlen. Später hiess es dann, dass sie für einen Deal bereit sind, wenn wir auf unseren Anwalt verzichten. Und zu guter Letzt sind sie zu mir nach Hause gekommen und haben mir angeboten, die Gebühren zu übernehmen, falls ich ihnen ein Darlehen von 200 000 bis 350 000 Franken gebe», sagt von Fürstenhaus.

Die Namen, die von Fürstenhaus in diesem Zusammenhang nennt, sind keine Unbekannten und mit der Scientology-Kirche Basel verbunden. Auch die Swiss Immo Trust taucht auf einer Beobachter-Liste der von aktiven Scientologen geführten Firmen auf. Dies, weil der frühere Verwaltungsrat der Swiss Immo Trust, Rudolf Flösser, leitender Direktor bei Scientology Basel ist. Seine Firma, die Dr. Flösser Treuhand GmbH, hat für das Projekt Untere Mühle auch die Bauherrenberatung übernommen.

«Ich habe an sich nichts gegen Scientology», sagt von Fürstenhaus, der eine Hexenjagd gegen Scientology vermeiden will. Das Verhalten der Swiss Immo Trust in den letzten Monaten findet er trotzdem nicht okay und hat sich deshalb an die BaZ gewandt. Mit Erfolg: Was lange nicht möglich schien, war nach einer Anfrage der BaZ innerhalb eines Tages machbar – die Stockwerkeigentümer haben die schriftliche Bestätigung erhalten, dass Swiss Immo Trust die Gebühren übernimmt.

Christian Varga, Verwaltungsrat der Swiss Immo Trust, bestreitet, dass er die Übernahme der Gebühren je mit der Verleihung eines Darlehens verknüpft hat. Obwohl die Swiss Immo Trust die Gebühren nun übernimmt, ist er nach wie vor der Meinung, dass diese im Preis der Wohnung nicht mit eingeschlossen waren: «Die Kanalisations- und Anschlussbeiträge waren gemäss Vertrag von den Käufern zu tragen. Da jedoch üblicherweise die Kanalisations- und Anschlussbeiträge im Kaufpreis inbegriffen sind, haben wir uns aus Kulanzgründen bereit erklärt, diese Kosten zu übernehmen.» Dies habe er den Käufern im Februar mündlich mitgeteilt: «Wir hätten dies damals schriftlich machen können statt lediglich mündlich, um Klarheit zu schaffen», erklärte Varga.

Unangenehme Situationen
Was Simon von Fürstenhaus fast noch mehr ärgert als das Verhalten von Swiss Immo Trust, ist, dass die Gemeinde die Rechnung, in Kenntnis der Fakten, trotzdem an die Stockwerkeigentümer senden wollte. «Nur aufgrund eines willkürlichen Gummi-Reglements konnte es überhaupt zu dieser unangenehmen Situation kommen.» Das Abwasserreglement der Gemeinde besagt, dass bei Neubauten das Datum der Endschätzung des Gebäudes durch die kantonale Gebäudeversicherung Stichdatum für die Beitragspflicht ist. Auf den Termin der Schätzung haben Gemeinde, Verkäufer und Käufer kaum Einfluss. Im Fall der Unteren Mühle führte dieses Stichdatum dazu, dass die Rechnung trotz schlüsselfertigem Kauf an die Stockwerkeigentümer ging.

«Dieses Reglement ist veraltet, das muss auch die Gemeinde sehen. Sie hätte sich in dieser Angelegenheit auf unsere Seite stellen müssen», sagt von Fürstenhaus enttäuscht.

Laut Gemeindeverwalter Theo Kim muss die Gemeinde die Rechnung dem zum Zeitpunkt der Rechnungsstellung im Grundbuch eingetragenen Eigentümer stellen – ausser der Verkäufer bestätigt der Gemeinde, dass er die Kosten übernimmt, was im Fall von Swiss Immo Trust bisher offenbar nicht der Fall war. Die Schwächen des 25-jährigen Reglements, das ähnlich auch in vielen anderen Gemeinden in Kraft ist, sieht er jedoch auch: «Wir haben bemerkt, dass es in Einzelfällen zu verzwickten und unangenehmen Situationen führen kann.

Es gab auch einen Fall, bei dem Käufer tatsächlich zweimal bezahlen mussten», sagt Kim. Deshalb soll das Reglement noch dieses Jahr revidiert und vor die Gemeindeversammlung gebracht werden: «Darin ist vorgesehen, dass die Rechnung zu einem früheren Zeitpunkt erfolgt, zu dem der Verkäufer im Normalfall noch der Besitzer ist.» Einen Fall wie jenen der Unteren Mühle gäbe es dann nicht mehr.

Thursday, February 14, 2019

18 साल के लुकास अकेले अटलांटिक महासागर को पार करने वाले दुनिया के सबसे युवा रोअर बने

ब्रिटेन के रोअर लुकास हेट्जमन ने अकेले अटलांटिक महासागर पार करने का चैलेंज पूरा किया। 18 साल के लुकास ने इस चैलेंज में दो वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाए। पहला- वे अकेले किसी महासागर को पार करने वाले सबसे युवा रोअर बने। दूसरा- उन्होंने यह चैलेंज सबसे कम समय में पूरा करने का रिकॉर्ड बनाया। लुकास ने 4800 किमी की दूरी 59 दिन, 8 घंटे 22 मिनट में रोइंग कर पूरी की।

हर दिन 12-14 घंटे बिना रुके की रोइंग
लुकास ने हर दिन लगभग 12 से 14 घंटे बिना रुके रोइंग की। लुकास ने केनेरी आइलैंड (स्पेन) से दिसंबर में रोइंग शुरू की थी। यह शनिवार को एंटीगा के इंग्लिश हार्बर में खत्म हुई। इस दौरान लुकास का 10 किलो वजन कम हो गया था। रेस के दौरान लुकास ने फ्रीज्ड, ड्राइड खाना खाया। ऐसा खाना एस्ट्रोनॉट स्पेस में खाते हैं। वे रात में लगभग 5-6 घंटे साेते। दिन में भी कभी-कभी लंच के बाद आराम करते।

ब्रिटिश-इटैलियन-ऑस्ट्रियन मूल के लुकास अटलांटिक महासागर को अकेले पार करने वाले पहले ऑस्ट्रियन भी हैं। उनके पिता ऑस्ट्रिया से हैं और मां इटली से। 

चैलेंज पूरा करने के लिए पढ़ाई छोड़ी 
लुकास ने यह चैलेंज पूरा करने के लिए एक साल पढ़ाई से ब्रेक लिया। इस दौरान उन्होंने राेइंग और सेलिंग की प्रैक्टिस की। वैसे, वे पिछले 5 साल से रोइंग कर रहे हैं। लुकास को डिस्लेक्सिया (मानसिक बीमारी, जिससे पढ़ने-लिखने में परेशानी होती है) है। उन्होंने इस रेस में हिस्सा लेने के लिए फंड जुटाया था। लुकास का कहना है कि उन्हें उम्मीद है कि वे लोगों को इंस्पायर कर सकते हैं। कोई भी व्यक्ति किसी भी उम्र में कोई भी चैलेंज पूरा कर सकता है। हम जितना सोचते हैं, उससे
ज्यादा काम करने की ताकत हमारे अंदर होती है।

समुद्र में महसूस होता था अकेलापन
लुकास बताते हैं- मुझे रेस के दौरान सबसे ज्यादा दिक्कत तब हुई, जब वाटर फिल्टर खराब हो गया। शुरुआती 10 दिन के बाद ही यह परेशानी झेलनी पड़ी। इस फिल्टर से मैं समुद्र के पानी को पीने लायक बनाता था। इसके बाद मैंने मैनुअल पंप का इस्तेमाल किया। यह बहुत थका देने वाला था। लुकास ने कहा- मैंने सैटेलाइट फोन का इस्तेमाल किया। एक महीने बाद ही मेरा म्यूजिक सिस्टम खराब हो गया। कुछ दिन तो काफी अकेलापन महसूस हुआ। लेकिन फिर इसकी आदत हो गई।

इस वीडियो में दिख रहा है कि रूडॉल्फ आसानी से अपनी दोनों रेस पूरी कर लेता है, जबकि उसके साथ दौड़ने वाले बच्चे पीछे छूट जाते हैं। यही नहीं बीते दो एएयू सीजन में रूडॉल्फ ने 20 गोल्ड समेत 36 मेडल जीते हैं। इन सब चीजों ने रूडॉल्फ को हीरो बना दिया है।

इंस्टाग्राम पर उसके 3 लाख फॉलोअर्स हैं। पिता इंग्राम सीनियर कहते हैं कि रूडॉल्फ ने उसैन बोल्ट पर बनी डाक्यूमेंट्री देखी। इसी के बाद उसमें दौड़ने का जज्बा पैदा हुआ। हम उससे यहीं कहते हैं कि अगर लड़ने का माद्दा है, तो हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। हम उसे हर संभव ट्रेनिंग दे रहे हैं। पर दौड़ने का उसका जज्बा उसे अलग खड़ा करता है।

रूडॉल्फ का सपना जमैका के धावक उसैन बोल्ट का रिकॉर्ड तोड़ना है। बोल्ट के नाम दुनिया के सबसे तेज धावक का रिकॉर्ड है। बर्लिन वर्ल्ड चैंपियनशिप में बोल्ट ने 9.58 सेकंड में 100 मीटर की दूरी तय की थी। बोल्ट ने 14 साल की उम्र में 200 मीटर की रेस 22.04 सेकंड में पूरी की थी।

तीन अवे मुकाबलों में एमबापे के गोल

ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर पीएसजी की ओर से प्रेसनेल किमपेंबे ने 53वें और किलियन एमबापे ने 60वें मिनट में गोल किए। यह एमबापे का चैंपियंस लीग नॉकआउट मैच में सातवां गोल है। वे इंग्लैंड में तीन अवे चैंपियंस मुकाबलों में गोल करने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। स्पेन के लुईस एनरिक और बोस्निया के एडिन जेको ऐसा कर चुके हैं।

Thursday, February 7, 2019

राहुल का वार- चीन को भी पता लग गया नरेंद्र मोदी की छाती 56 नहीं सिर्फ 4 इंच की है

लोकसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस ने अपनी रणनीति पर काम करना शुरू कर दिया है. गुरुवार को दिल्ली के जवाहर लाल नेहरु स्टेडियम में कांग्रेस का अल्पसंख्यक मोर्चा सम्मेलन हुआ. अल्पसंख्यक मोर्चा के सम्मेलन में पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला. राहुल ने कहा कि आज नरेंद्र मोदी के चेहरे में घबराहट देखने को मिलती है, उनके चेहरे में डर देखने को मिलता है.

उन्होंने कहा कि मोदी जी की पता लग गया है कि हिंदुस्तान को बांटने से, नफरत फैलाने से राज नहीं किया जा सकता है. प्रधानमंत्री सिर्फ देश को जोड़ने का काम करेगा, अगर ऐसा नहीं होगा तो प्रधानमंत्री हटा दिया जाएगा. कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पहले कहा जाता था कि मोदी की छाती 56 इंच की है और वह 15 साल तक राज करेंगे. लेकिन आज मोदी की प्रतिष्ठा की धज्जियां उड़ा दी हैं.

राहुल ने कहा कि नरेंद्र मोदी की सच्चाई कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने देश के सामने रखी है. 2019 में कांग्रेस पार्टी नरेंद्र मोदी, बीजेपी और संघ को हराकर रहेगी. राहुल ने इस दौरान चौकीदार चोर है के नारे भी लगवाए. उन्होंने कहा कि देश के चौकीदार आज मुझसे गुस्सा हैं, वो कहते हैं कि आपने हमें बदनाम कर दिया. राहुल ने कहा कि हम सिर्फ एक चौकीदार की बात करते हैं जो चोर है.

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि लड़ाई दो विचारधारा के बीच में है, एक विचारधारा कहती है कि ये देश सबका है और दूसरी कहती है कि ये देश सिर्फ एक समुदाय का है. उन्होंने कहा कि देश के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना आजाद थे, स्पेस प्रोग्राम की नींव विक्रम साराभाई ने रखी थी जो जैन समुदाय से थे. उन्होंने कहा कि अगर आर्थिक ग्रोथ की बात करें तो मनमोहन सिंह की बात करनी ही पड़ेगी. राहुल बोले कि अमित शाह कहते हैं कि ये देश सोने की चिड़िया है यानी उनके लिए देश एक प्रोडक्ट है. इस सोने का फायदा देश के कुछ लोगों को मिलना चाहिए.

उन्होंने कहा कि संघ के लोगों ने चुनाव आयोग, सुप्रीम कोर्ट समेत सभी संस्थानों में अपने लोग घुसा दिए हैं और इनका लक्ष्य इन्हें खत्म करने का है, वो चाहते हैं कि वो देश को नागपुर से चलाना चाहते हैं. इस दौरान राहुल ने संघ प्रमुख मोहन भागवत पर तंज भी कसा, राहुल ने भाषण के दौरान जनता से पूछा... क्या नाम है उनके बॉस का.. मोहन भागवत. राहुल बोले कि मोहन भागवत पूरे देश को पीछे से चलाना चाहते हैं. नरेंद्र मोदी चेहरा, ये रिमोट कंट्रोल से देश को चलाना चाहते हैं.

राहुल ने कहा कि मोदी सरकार के राज में सुप्रीम कोर्ट के जज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहते हैं कि उन्हें काम नहीं करने दिया जा रहा है. ये सोचते हैं कि देश नीचे है और ये ऊपर, लेकिन तीन महीने में ही देश इन्हें सच बता देगा. कांग्रेस अध्यक्ष बोले कि मध्य प्रदेश के सीएम कमलनाथ ने बताया कि वहां बीजेपी के राज में एक मंत्रालय बनाकर 800 करोड़ रुपये संघ के लोगों को दिए गए. उन्होंने कहा कि देश के अधिकारियों को याद रखना चाहिए कि वह देश के लिए काम कर रहे हैं, ना कि संघ के लिए.

राहुल ने इस दौरान नितिन गडकरी की तारीफ की और कहा कि उन्होंने अच्छा भाषण दिया और कहा कि वह सबका काम किया. लेकिन इसके तुरंत बाद राहुल ने कहा कि गडकरी जी की छवि भी इतनी अच्छी नहीं है. आज बीजेपी के मंत्री भी कह रहे हैं कि उन्हें काम नहीं करने दिया जा रहा है. राहुल ने कहा कि 2019 के चुनाव में हम बैकफुट पर नहीं फ्रंटफुट पर खेलेंगे.

कांग्रेस अध्यक्ष बोले कि आज नरेंद्र मोदी खुलकर बोल भी नहीं सकते हैं. चीन ने डोकलाम में नरेंद्र मोदी को टेस्ट किया, जिसके बाद चीन जाकर पीएम मोदी बिना किसी एजेंडा के बात करते हैं. चीन को भी पता लग गया कि नरेंद्र मोदी की छाती 56 इंच क्या, 4 इंच भी नहीं है. चीन के सामने इन्होंने हाथ जोड़े हैं. उन्होंने कहा कि मैं मोदी से पांच साल से लड़ रहा हूं, उन्हें जान गया हूं. आज अगर उन्हें मेरे साथ स्टेज पर खड़ा कर दो और बहस करा दो. ये डरपोक व्यक्ति हैं, ये व्यक्ति डरता हैं, जब इनके सामने कोई खड़ा होता है तो ये डर जाते हैं.

राहुल गांधी ने इस सम्मेलन में कहा कि संघ, बीजेपी, नरेंद्र मोदी और वीर सावरकर हर किसी के डीएनए में कायरता है. कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्ता शेर का बच्चा है. उन्होंने कहा कि मैं मोदी से दो सवाल पूछूंगा अंबानी के बारे में, राफेल के बारे में, अडानी में लेकिन वो मेरे सामने स्टेज पर खड़े नहीं हो सकते हैं. उन्होंने कहा कि मैंने अपने मैनिफेस्टो वालो से कहा कि मुझे ऐसा काम बताओ जो देश को हिला दे. हमने मनरेगा, भोजन का अधिकार जैसा काम किया.

राहुल ने समझाया कि उनकी सरकार हर गरीब को मिनिमम इनकम देंगे. इसके तहत देश में जो भी गरीब है, उनके बैंक अकाउंट हैं तो सीधे पैसा डाल दिया जाएगा. अगर नरेंद्र मोदी 15 उद्योगपतियों की जेब में पैसा डाल सकता है तो हम भी गरीबों की जेब में पैसा डाल सकते हैं.