Thursday, February 14, 2019

18 साल के लुकास अकेले अटलांटिक महासागर को पार करने वाले दुनिया के सबसे युवा रोअर बने

ब्रिटेन के रोअर लुकास हेट्जमन ने अकेले अटलांटिक महासागर पार करने का चैलेंज पूरा किया। 18 साल के लुकास ने इस चैलेंज में दो वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाए। पहला- वे अकेले किसी महासागर को पार करने वाले सबसे युवा रोअर बने। दूसरा- उन्होंने यह चैलेंज सबसे कम समय में पूरा करने का रिकॉर्ड बनाया। लुकास ने 4800 किमी की दूरी 59 दिन, 8 घंटे 22 मिनट में रोइंग कर पूरी की।

हर दिन 12-14 घंटे बिना रुके की रोइंग
लुकास ने हर दिन लगभग 12 से 14 घंटे बिना रुके रोइंग की। लुकास ने केनेरी आइलैंड (स्पेन) से दिसंबर में रोइंग शुरू की थी। यह शनिवार को एंटीगा के इंग्लिश हार्बर में खत्म हुई। इस दौरान लुकास का 10 किलो वजन कम हो गया था। रेस के दौरान लुकास ने फ्रीज्ड, ड्राइड खाना खाया। ऐसा खाना एस्ट्रोनॉट स्पेस में खाते हैं। वे रात में लगभग 5-6 घंटे साेते। दिन में भी कभी-कभी लंच के बाद आराम करते।

ब्रिटिश-इटैलियन-ऑस्ट्रियन मूल के लुकास अटलांटिक महासागर को अकेले पार करने वाले पहले ऑस्ट्रियन भी हैं। उनके पिता ऑस्ट्रिया से हैं और मां इटली से। 

चैलेंज पूरा करने के लिए पढ़ाई छोड़ी 
लुकास ने यह चैलेंज पूरा करने के लिए एक साल पढ़ाई से ब्रेक लिया। इस दौरान उन्होंने राेइंग और सेलिंग की प्रैक्टिस की। वैसे, वे पिछले 5 साल से रोइंग कर रहे हैं। लुकास को डिस्लेक्सिया (मानसिक बीमारी, जिससे पढ़ने-लिखने में परेशानी होती है) है। उन्होंने इस रेस में हिस्सा लेने के लिए फंड जुटाया था। लुकास का कहना है कि उन्हें उम्मीद है कि वे लोगों को इंस्पायर कर सकते हैं। कोई भी व्यक्ति किसी भी उम्र में कोई भी चैलेंज पूरा कर सकता है। हम जितना सोचते हैं, उससे
ज्यादा काम करने की ताकत हमारे अंदर होती है।

समुद्र में महसूस होता था अकेलापन
लुकास बताते हैं- मुझे रेस के दौरान सबसे ज्यादा दिक्कत तब हुई, जब वाटर फिल्टर खराब हो गया। शुरुआती 10 दिन के बाद ही यह परेशानी झेलनी पड़ी। इस फिल्टर से मैं समुद्र के पानी को पीने लायक बनाता था। इसके बाद मैंने मैनुअल पंप का इस्तेमाल किया। यह बहुत थका देने वाला था। लुकास ने कहा- मैंने सैटेलाइट फोन का इस्तेमाल किया। एक महीने बाद ही मेरा म्यूजिक सिस्टम खराब हो गया। कुछ दिन तो काफी अकेलापन महसूस हुआ। लेकिन फिर इसकी आदत हो गई।

इस वीडियो में दिख रहा है कि रूडॉल्फ आसानी से अपनी दोनों रेस पूरी कर लेता है, जबकि उसके साथ दौड़ने वाले बच्चे पीछे छूट जाते हैं। यही नहीं बीते दो एएयू सीजन में रूडॉल्फ ने 20 गोल्ड समेत 36 मेडल जीते हैं। इन सब चीजों ने रूडॉल्फ को हीरो बना दिया है।

इंस्टाग्राम पर उसके 3 लाख फॉलोअर्स हैं। पिता इंग्राम सीनियर कहते हैं कि रूडॉल्फ ने उसैन बोल्ट पर बनी डाक्यूमेंट्री देखी। इसी के बाद उसमें दौड़ने का जज्बा पैदा हुआ। हम उससे यहीं कहते हैं कि अगर लड़ने का माद्दा है, तो हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। हम उसे हर संभव ट्रेनिंग दे रहे हैं। पर दौड़ने का उसका जज्बा उसे अलग खड़ा करता है।

रूडॉल्फ का सपना जमैका के धावक उसैन बोल्ट का रिकॉर्ड तोड़ना है। बोल्ट के नाम दुनिया के सबसे तेज धावक का रिकॉर्ड है। बर्लिन वर्ल्ड चैंपियनशिप में बोल्ट ने 9.58 सेकंड में 100 मीटर की दूरी तय की थी। बोल्ट ने 14 साल की उम्र में 200 मीटर की रेस 22.04 सेकंड में पूरी की थी।

तीन अवे मुकाबलों में एमबापे के गोल

ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर पीएसजी की ओर से प्रेसनेल किमपेंबे ने 53वें और किलियन एमबापे ने 60वें मिनट में गोल किए। यह एमबापे का चैंपियंस लीग नॉकआउट मैच में सातवां गोल है। वे इंग्लैंड में तीन अवे चैंपियंस मुकाबलों में गोल करने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। स्पेन के लुईस एनरिक और बोस्निया के एडिन जेको ऐसा कर चुके हैं।

No comments:

Post a Comment