Tuesday, December 11, 2018

रोनाल्डो ने मेसी को इटली की लीग से खेलने के लिए चैलेंज किया

युवेंटस से खेलने वाले क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने लियोनेल मेसी को बार्सिलोना छोड़ने और इटली से जुड़ने का चैलेंज दिया है। पुर्तगाल के फॉरवर्ड रोनाल्डो इस सीजन में रियल मैड्रिड छोड़कर इटली के फुटबॉल क्लब और सीरी ए चैम्पियन युवेंटस से जुड़ गए थे। 33 साल के रोनाल्डो ने कहा, ‘अगर मेसी इटली के किसी क्लब की ओर से खेलते हैं, तो मुझे खुशी होगी। उम्मीद है कि वे मेरा चैलेंज कबूल करेंगे, लेकिन अगर वे बार्सिलोना में खुश हैं तो मैं इसका सम्मान करता हूं।’

रोनाल्डो 2003 से 2009 तक इंग्लिश क्लब मैनचेस्टर यूनाइटेड से खेले। इसके बाद वे स्पेनिश क्लब रियल मैड्रिड से जुड़ गए थे। उन्होंने इस क्लब से 9 सीजन खेले। जबकि, मेसी ने अपने क्लब करियर की शुरुआत 2004 में बार्सिलोना से की थी।

ऑस्ट्रेलियाई धरती पर भारत का यह 45वां टेस्ट था। टीम इंडिया को यह छठी जीत हासिल हुई। 28 में हार मिली और 11 मुकाबले ड्रॉ रहे। विराट वहां मैच जीतने वाले पांचवें भारतीय कप्तान बन गए। सबसे पहले 1977 में बिशन सिंह बेदी की कप्तानी में जीत मिली थी। उनके नेतृत्व में भारत दो टेस्ट वहां जीता है। दो टेस्ट जीतने वाले वे एकमात्र कप्तान हैं। इस लिस्ट में सुनील गावस्कर, सौरभ गांगुली और अनिल कुंबले का भी नाम है

एडिलेड में 116 साल में पहली बार ऑस्ट्रेलिया ने चौथी पारी में 200 रन बनाए

एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया चौथी पारी में हाइएस्ट 315 रन तक लक्ष्य ही हासिल कर पाया है। उसने 1902 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में चौथी पारी में छह विकेट पर 315 रन बनाकर मैच जीता था। इसके बाद उसने पहली बार 200 का आंकड़ा छुआ।

एक टेस्ट में सबसे ज्यादा शिकार करने वाले तीसरे विकेटकीपर बने पंत
ऋषभ पंत एक टेस्ट में सबसे ज्यादा शिकार करने वाले तीसरे विकेटकीपर बने। उन्होंने इस मैच में 11 शिकार किए। इस मामले में पंत ने इंग्लैंड के जैक रसेल और दक्षिण अफ्रीका के एबी डिविलियर्स की बराबरी की। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के एडम गिलक्रिस्ट, भारत के ऋद्धिमान साहा और इंग्लैंड के बॉब टेलर

No comments:

Post a Comment