नई दिल्ली. चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है और 11 अप्रैल से वोटिंग प्रक्रिया शुरू भी हो गई है। अगर आप 18 साल या 18 साल से ऊपर की आयु के हैं तो आप मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। लेकिन क्या आपने वोटर लिस्ट में अपना नाम चेक किया है। नहीं...तो आप आसानी से कर सकते हैं। राष्ट्रीय मतदाता सेवा की ऑफिशियल वेबसाइट पर लॉग इन करके और कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करने के बाद आप अपना नाम आसानी से वोटर लिस्ट में देख सकते हैं। आपका वोट आपका हक है और इस एक वोट का इस्तेमाल कर आप आने वाले 5 सालों के लिए बेहतरीन सरकार चुन सकते हैं। ऐसे में ज़रूरी है कि वोटिंग से पहले अपना नाम वोटिंग लिस्ट में ज़रूर देख लें। ताकि ये हक आपसे छिन न जाएं। आप नीचे दिए कुछ स्टेप्स फॉलो कर अपना नाम वोटर लिस्ट में चेक कर सकते हैं।
इन स्टेप्स से करें चेक
1.वोटर लिस्ट में अपना नाम चेक करने के लिए सबसे पहले चुनाव आयोग के नेशनल वोटर सर्विस पोर्टल https://www.nvsp.in/ पर लॉग इन करना होगा। यहां आप दो तरीकों के ज़रिए अपना नाम चेक कर सकेंगे। आप यहां मैन्युअली अपनी सभी जानकारी डालकर या फिर EPIC नंबर डालकर अपना नाम आसानी से चेक कर सकते हैं। EPIC नंबर आपको वोटर आईडी कार्ड पर मिल जाएगा।
3. वहीं एक तरीका मैन्यूअली भी है जिसमें अगर आपके पास EPIC नंबर नहीं है, तो आपको NVSP पर लॉग इन करने के बाद मांगी गई सभी जानकारी भरनी होगी। जब आप सर्च के ऑप्शन को क्लिक करेंगे तो आपका नाम अगर वोटर लिस्ट में होगा तो आ जाएगा।
नाम न होने पर कहां करें शिकायत
वही अगर आप 18 साल से ऊपर हैं, आपके पास वोटर आईडी कार्ड भी है और इसके बावजूद भी आपका नाम वोटर लिस्ट में नहीं है तो आप अपने निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव संबंधी अधिकारी से संपर्क करें और शिकायत दर्ज कराएं।
वोटर लिस्ट में नाम होना है ज़रूरी
वोटर लिस्ट में नाम होने पर ही आप वोट दे सकेंगे लिहाज़ा ज़रूरी है कि आपका नाम वोटर लिस्ट में ज़रूर हो। अपना नाम ऊपर दी गई प्रक्रिया के ज़रिए आसानी से चेक किया जा सकता है।
मुंबई/ जयपुर. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को महाराष्ट्र के नासिक में चुनावी रैली को संबोधित किया। मोदी ने कहा कि अब कोई भी भारत को आंख दिखाने से पहले 100 बार सोचता है। उन्होंने कहा- हमने आतंकी फैक्ट्री में घुसकर उसे खत्म कर दिया। अब आतंक सिर्फ जम्मू-कश्मीर तक ही सिमट गया है। आतंकियों को पता है कि अगर बम धमाका किया तो मोदी पाताल से भी निकालकर खत्म कर देगा।
उन्होंने कहा, ‘‘देश में एक ऐसी जमात भी है, जो एक दिन सरकार बनाती है और दूसरे दिन गिरा देती है। मैं जब 2014 में पहली बार चुनाव लड़ रहा था, तब उन्होंने मुझसे कहा था कि विदेश नीति कैसे संभालोगे? तब मैंने कहा था कि हम दुनिया के साथ न आंख नीची करके बात करेंगे और न ही आंख उठाकर बात करेंगे। हम तो आंख में आंख मिलाकर बात करेंगे।’’
'श्रीलंका में नर राक्षसों ने खूनी खेल खेला'
मोदी ने कहा, ‘‘ईस्टर के दिन जब श्रीलंका में लोग शांति का संदेश दे रहे थे, तब नर राक्षसों ने आकर खूनी खेल खेला। मेरी सरकार से पहले भारत में भी कई जगह बम धमाके होते थे और तब यहां कांग्रेस और एनसीपी की सरकार थी। वे धमाके के बाद सिर्फ श्रध्दांजलि सभाएं करते थे। तब सरकार रोती थी कि पाकिस्तान हमारे देश में आकर ऐसा करता है, वैसा करता है। अब आपके इस चौकीदार ने कांग्रेस-एनसीपी का यह डर खत्म कर दिया।’’
No comments:
Post a Comment